शिक्षा सभी के लिए है। इसके बिना अपने आत्मबल को मजबूत नहीं कर सकते, समाज और परिवार को शक्तिशाली नहीं बना सकते हैं। शिक्षा एक ज्योति है जो आपके बच्चों की विचारों को सही दिशा में ले जाता है, सही और गलत का भेद बतलाती है, बुराई को दूर करने लिए मानसिक शक्ति देती है। इससे वे अपने कठिन समयों का सामना कर सकते है। बेटे और बेटी मे फर्क न करके शिक्षा सबके लिए बराबर होनी चाहिए। पांच सालों में हमारे समाज के अंदर शिक्षा की काफी बढोतरी हुई है। इसमे सरकार का बहुत योगदान रहा है। लेकिन उनके योगदान की सफलता हमारी जागरूकता और प्रयास पर निर्भर है। अगर आप शिक्षित समाज मे रहना चाहते हैं तो अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा, क्योंकि बच्चें कल का भविष्य है। आपकी थोड़ी-सी भूल, इनके जीवन पर काफी असर पड़ सकता है। अपने भविष्य को ज्योर्तिमय बनाये, बेटे और बेटी, दोनों को पढ़ायें।
